दिल्ली विधानसभा में AAP और BJP विधायकों में भिड़ंत, कई MLA को मार्शल ने बाहर किया, पढ़ें पूरा अपडेट

डीएन ब्यूरो

दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामा हो रहा है। उपराज्यपाल के संबोधन के दौरान भाजपा और ‘आप’ के विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। पढ़िये पूरा अपडेट

दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामा
दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामा


नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन उपराज्यपाल के संबोधन के दौरान भाजपा और ‘आप’ के विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों पार्टियों के विधायकों में हंगामा हो गया।

भाजपा विधायकों ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की। वहीं, ‘आप’ विधायकों ने उपराज्यपाल का संबोधन शुरू होते ही भाजपा के खिलाफ नारे लगाए।

हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने मार्शलों को भाजपा के तीन विधायकों को सदन से बाहर ले जाने का आदेश दिया। इसके बाद उपराज्यपाल का संबोधन दोबारा शुरू हुआ।

उपराज्यपाल के संबोधन के दौरान हंगामा करने पर भाजपा के कुछ विधायकों को मार्शल सदन से बाहर ले गए। 

उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने विधानसभा में कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा पर ध्यान देने के कारण दिल्ली के छात्र अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार किया जा रहा है; नए अस्पतालों के निर्माण से मरीजों के लिए 16 हजार से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था होगी।










संबंधित समाचार