Tripura Polls: त्रिपुरा चुनाव के लिये BJP की 48 उम्मीदवारों सूची जारी, जानिये कहां से लड़ेंगे CM साहा, देखिये पूरी लिस्ट

डीएन ब्यूरो

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 60 में से 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा का नाम भी इस सूची में शामिल है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

त्रिपुरा चुनाव के लिये भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
त्रिपुरा चुनाव के लिये भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी


नई दिल्ली: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 60 में से 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का नाम भी इस सूची में शामिल है। डॉ. माणिक साहा टाउन बोर्डोवाली सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा अपने शेष 12 उम्मीदवारों के नाम की जल्द घोषणा करेगी। 

बता दें कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने बीते 18 जनवरी को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। विधानसभा चुनाव होने वाले इन राज्यों में त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय है।

त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होना है। नगालैंड और मेघालय में एक साथ 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों में चुनाव नतीजे 2 मार्च को घोषित किये जाएंगे।
 










संबंधित समाचार