Rajasthan Assembly Election: भाजपा ने राजस्थान चुनाव के लिए जारी की पहली सूची, 39 उम्मीदवारों का ऐलान, देखिये लिस्ट

डीएन ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची सोमवार को जारी की। कुल 41 नामों में सात मौजूदा सांसद के नाम शामिल हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

भाजपा ने राजस्थान चुनाव के लिए जारी की पहली सूची
भाजपा ने राजस्थान चुनाव के लिए जारी की पहली सूची


जयपुर: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची सोमवार को जारी की। कुल 41 नामों में सात मौजूदा सांसद के नाम शामिल हैं। चुनाव आयोग न सोमवार की मध्य प्रदेश समेत देश के 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

इस सूची में जहां लोकसभा सांसद नरेंद्र कुमार, दिया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, भागीरथ चौधरी, देवजी पटेल व बालकनाथ शामिल हैं।

भाजपा की पहली सूची में राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा को भी भाजपा ने विधानसभा का टिकट दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से नई दिल्ली में यह सूची जारी गई।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में क्रमश: 17 नवंबर, 23 नवंबर, 30 नवंबर तथा सात नवंबर को मतदान होगा जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे।










संबंधित समाचार