बहराइच मेंअवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

डीएन संवाददाता

सूबे में कच्ची और अवैध शराब बनाने का काम जोरों पर है। प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी यह गोरखधंधा थमता हुआ नहीं लग रहा है। पुलिस ने यहां अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है..

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी


बहराइच: जनपद में अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं, लेकिन यह काम धड़ल्ले से जारी है। पुलिस ने अवैध देशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से करीब 100 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: जुए की फड़ पर पुलिस की छापेमारी, 5 जुआरी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश  संजय कुमार दुबे थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ को दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अजय प्रताप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अतुल यादव क्षेत्राधिकारी नगर ने रविवार को ग्राम डीहा में मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त के घर पर छापा मारकर उसको अवैध शराब बनाते हुए पकड़ा।आरोपी के पास से करीब 100 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण की बरामदगी की गई। मौके पर करीब 300 लीटर लहन नष्ट किया गया।

यह भी पढ़ें: बहराइच: दिवाली पर 106 किलो विस्फोटक के साथ 2 गिरफ्तार

गिरफ्तार सुरेश कुमार पासवान के खिलाफ 2441/17 धारा 60 (2)/63 दर्ज कर जेल दिया गया है।










संबंधित समाचार