आजमगढ़: गैस सिलेंडर में आग लगने से दो मासूमों समेत छह लोगों की मौत, कई झुलसे

डीएन संवाददाता

रानी सराय थाना क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से दो मासूमों समेत 6 लोगों की मौत हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतकों के परिजनों के आसूं रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूरी खबर..

मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल
मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल


आजमगढ़: रानी सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में खाना बना रहे लोगों के लिये एलपीजी गैस सिलेंडर जानलेवा साबित हुआ। सिलेंडर में आग लगने के कारण दो मासूम बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कुछ लोग बुरी तरह घायल या मूर्छित बताये जाते हैं। समाचार लिखे जाने के वक्त गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था, जिनकी संख्या बढ़ सकती है। इस घटना से पूरे गांव अफरा-तफरी मच गयी।

अस्पताल पहुंचे से पहले ही हो चुकी थी महिला की मौत

 

जानकारी के मुताबिक कोटवा गांव में एक घर में खाना बनाने के दौरान यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि एलपीजी गैस में अचानक आग गयी गयी और पूरे घर में धुआं भर गया और घर में कोहराम मच गया। इसी धुएं में दम घुटने के कारण 6 लोगों की मौत हो गयी।

 

घर में धुएं में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिये घर में घुसे। लेकिन धुआं इतना घना और भयावह तरीके से फैला था कि बचाव के लिये आये कुछ लोग भी इसकी चपेट में आ गये।  

धुएं में घिरे लोगों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 6 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को भी इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस हादसे में घायलों की संख्या बढ़ सकती है।










संबंधित समाचार