Punjab: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के कुलपति के कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी, जानिये पूरा अपडेट

डीएन ब्यूरो

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के कुलपति के कार्यकाल को छह महीने बढ़ाए जाने को मंजूरी दे दी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय


चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के कुलपति के कार्यकाल को छह महीने बढ़ाए जाने को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार  सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने कार्यकाल एक साल बढ़ाए जाने का प्रस्ताव दिया था।

जसपाल सिंह को 2017 में तीन साल के लिए विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। जून, 2020 में उनका कार्यकाल फिर से तीन साल बढ़ाया गया था।

पंजाब सरकार ने सिंह का कुलपति के रूप में कार्यकाल एक साल बढ़ाए जाने का प्रस्ताव दिया था।

सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने छह महीने के विस्तार को मंजूरी देते हुए राज्य सरकार से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानदंडों के अनुसार नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया को इस अवधि के भीतर पूरा करने को भी कहा।










संबंधित समाचार