यूपी में 686 जजों के तबादले, इलाहबाद हाइकोर्ट ने जारी की लिस्ट

डीएन ब्यूरो

इलाहाबाद हाइकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जजों के तबादले किये हैं, जिसमें कई सीजेएम, स्पेशल जज, एडीजे आदि जजों के तबादले भी शामिल है। पूरी खबर..

एक तबादले का आदेश
एक तबादले का आदेश


लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य में बड़े पैमाने पर जजों/न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य में कुल 686 जजों के तबादले किए गए है, जिसमें कई सीजेएम, स्पेशल जज, एडीजे आदि जजों के तबादले भी शामिल है। 

हाईकोर्ट ने बुधवार को राज्य में 683 जजों के तबादले की लिस्ट जारी की जबकि गुरूवार को दो अलग-अलग आदेशों में तीन जजों के तबदलों की लिस्ट जारी की गयी। इस तरह राज्य में कुल 686 जजों के तबादले किये गये, जो राज्य के न्यानिक क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े तबदले माने जा रहे हैं।  

जजों के तबादलों की सूची को इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट- www.allahabadhighcourt.in  पर देखा जा सकता है। 

 

 

 










संबंधित समाचार