जम्मू एवं कश्मीर: पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में महिला की मौत

डीएन संवाददाता

जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई।

फ़ाइल फ़ोटो
फ़ाइल फ़ोटो


जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में बुधवार देर रात गोलीबारी की, जिससे महिला की मौत हो गई।

मेहता ने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर रात 10.40 बजे छोटे हथियार व स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने 82 मिमी और 120 मिमी के मोर्टार भी दागे।"

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। गोलीबारी अभी जारी है।
 










संबंधित समाचार