पंजाब के होशियारपुर में एक व्यक्ति का शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला

डीएन ब्यूरो

पंजाब के होशियारपुर में स्थानीय न्यू शालीमार नगर में शनिवार को एक व्यक्ति का शव उसके घर में छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शव  (फाइल)
शव (फाइल)


होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में स्थानीय न्यू शालीमार नगर में शनिवार को एक व्यक्ति का शव उसके घर में छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अमनप्रीत सिंह (32) के रूप में हुई है। होशियारपुर (शहर) के पुलिस उपाधीक्षक पलविंदर सिंह ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि शव पिछले दो-तीन दिनों से यहां लटका हुआ था।

अमनप्रीत का भाई सागर जब उससे मिलने गया तो उसने उसके शव को पंखे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने बताया कि अमनप्रीत की पत्नी उससे कुछ विवाद के बाद अपने मायके चली गई थी।

पुलिस उपाधीक्षक पलविंदर सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 










संबंधित समाचार