त्रिपुरा में 80 हजार नए मतदाता सूची में शामिल, जानिये कुल वोटरों की संख्या

त्रिपुरा में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 80 हजार नये मतदाताओं को सूची में शामिल किये जाने के साथ ही पंजीकृत मतदाताओं की संख्या अब 28.13 लाख हो गयी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी किरण गिट्टे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 6 January 2023, 4:14 PM IST
google-preferred

अगरतला: त्रिपुरा में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 80 हजार नये मतदाताओं को सूची में शामिल किये जाने के साथ ही पंजीकृत मतदाताओं की संख्या अब 28.13 लाख हो गयी हैं।

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लव देव पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप, जानिये पूरा मामला

मुख्य निर्वाचन अधिकारी किरण गिट्टे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।निर्वाचन अधिकारी बताया कि राज्य की 60 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 3328 मतदान केंद्रों पर अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने बताया कि मसौदा सूची में मतदाताओं का आंकड़ा 27.33 लाख था, लेकिन लगभग दो महीने तक राज्य भर में किए गए विशेष सारांश संशोधन के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के सभी दावों और आपत्तियों के समाधान करने के बाद अंततः 80,000 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा में भिड़े माकपा-भाजपा के कार्यकर्ता, 10 घायल, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

गिट्टे ने बताया कि राज्य में किन्नर मतदाता 46 से बढ़कर 77 हो गये है। उन्हाेंने कहा कि दूसरी ओर 13,500 ब्रू लोगों को मतदाता सूची में शामिल किया गया है, जिन्हें चतुर्भुज समझौते के बाद 12 स्थानों में त्रिपुरा के शिविरों में बसाया गया था।

उल्लेखनीय है कि सांप्रदायिक संघर्ष के कारण पश्चिमी मिजोरम से निष्कासित होने के बाद इस समुदाय के लोग पिछले 25 वर्षों से त्रिपुरा में विभिन्न शिविरों में रह रहे थे, लेकिन उनका नाम मिजोरम की मतदाता सूची में शामिल था।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अगले महीने होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रस्ताव पहले ही तय कर लिया है और चुनाव कराने की तैयारी की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की पूर्ण पीठ के अगले सप्ताह राज्य का दौरा करने का अनुमान है।निर्वाचन आयोग के निर्देश पर केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों को पहले ही राज्य में तैनता किया जा चुका है।

राज्य में बिना किसी हिंसा के मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय बलों की 50 से अधिक कंपनियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा अन्य 50 कंपनियों इस सप्ताह तक उपलब्ध करायी जायेगी।(वार्ता)

Published : 
  • 6 January 2023, 4:14 PM IST

Related News

No related posts found.