फतेहपुर में फिर हुए 8 पुलिस वालों के तबादले..

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले आये दिन तबादले हो रहे हैं। इसी कड़ी में फतेहपुर में 8 पुलिस वालों के तबादले कर दिये गये हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में देखें किनकी कहां हुई है नई तैनाती..

तबादले की सूची
तबादले की सूची


फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक बार फिर से 8 पुलिस वालों के तबादले कर दिये गये हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव के साथ लागू होंगे। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में देखें तबादले की पूरी लिस्ट..

तबादले की सूची

1.निरीक्षक नागेन्द्र कुमार नागर को पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया सेल भेजा गया है। 

2. निरीक्षक राकेश चन्द्र त्रिगुनायत को पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा गया है। 

3. उप निरीक्षक राम पाल को  पुलिस लाइन से थाना सुल्तानपुर घोष भेजा गया है। 

4. उप निरीक्षक शिव नाथ सिंह को पुलिस लाइन से थाना सुल्तानपुर घोष भेजा गया है। 

5.उप निरीक्षक शिव राम सिंह को पुलिस लाइन से थाना जाफरगंज भेजा गया है। 

6. उप निरीक्षक उदयभान सिंह को पुलिस लाइन से थाना कल्यापुर भेजा गया है। 

7. उप निरीक्षक मुमताज  खान को थाना हुसैनगंज से एसएसआई थाना हुसैनगंज भेजा गया है।

8. उप निरीक्षक विजय बहादुर यादव को थाना कोतवाली से महिला प्रकोष्ठ/ विशेष किशोर पुलिस इकाई भेजा गया है। 










संबंधित समाचार