Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान घायल हुए संत का निधन, गांव में शोक की लहर

डीएन संवाददाता

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मची भगदड़ में घायल संत का निधन हो गया। संत के निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

महाकुंभ में मची भगदड़
महाकुंभ में मची भगदड़


फतेहपुर: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के स्नान में मची भगदड़ में घायल हुए 70 वर्षीय संत अर्जुन सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के फरीदाबाद टिकरी गांव के निवासी थे।  

महाकुंभ में स्नान के दौरान हुआ हादसा 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, संत अर्जुन सिंह महाकुंभ में पवित्र स्नान करने गए थे, जहां भगदड़ के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रयागराज प्रशासन ने तुरंत उन्हें स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें | फतेहपुर: महाकुंभ से लौट रहे परिवार की कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई, चार लोग गंभीर घायल

संत का फतेहपुर में हुआ अंतिम संस्कार

गांव में शोक, विधि-विधान से अंतिम संस्कार  

रविवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान सहित कई ग्रामीण शामिल हुए।  

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें | फतेहपुर में बस-डंपर की टक्कर,चार श्रद्धालुओं की मौत, जानें पूरा अपडेट

वीरेंद्र सिंह चौहान ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान हुई अव्यवस्था के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की।










संबंधित समाचार