

आज यानी 21 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन है। इस दिन सूर्य की किरणें पृथ्वी पर कम समय के लिए रहेंगी। चंद्रमा की शीतल किरणें पृथ्वी पर अधिक समय तक रहेंगी। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट मे पढ़ें आज का दिन क्यों है खास।
नई दिल्ली: आज यानी 21 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन है। हर साल ये दिन बदलता रहता है। बता दें कि पिछले साल यह दिन 22 दिसंबर को था। साल के इस सबसे छोटे दिन को विंटर सॉल्सटिस (Winter solstice) कहते हैं।
सौरमंडल में आज दो बड़ी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इसी कड़ी में 21 दिसंबर यानी आज का दिन साल 2020 का सबसे छोटा दिन है। इसके अलावा आज ही के दिन दो बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि एक दूसरे के बेहद नजदीक नजर आएं।
विंटर सॉल्सटिस साल का सबसे छोटा दिन होता है और इसकी रात सबसे लंबी होती है। वहीं इसे उत्तरी गोलार्ध में 'सर्दियों का पहला दिन' कहा जाता है। इस दिन सूर्य की किरणें पृथ्वी पर कम समय के लिए रहेंगी। चंद्रमा की शीतल किरणें पृथ्वी पर अधिक समय तक रहेंगी।
आज का दिन काफी खास है क्योंकि सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह गुरु और विशालकाय ग्रह शनि का आकाश में महामिलन होगा। 21 दिसंबर को बृहस्पति और शनि ग्रहों के बीच की कोणीय दूरी लगभग 0.06 डिग्री रह जाएगी। ये दोनों ग्रह इतने करीब में आ जाएंगे कि एक-दूसरे में मिलते हुए नजर आयेंगे।
बता दें कि बृहस्पति व शनि ग्रह के मिलन की अद्भुत खगोलीय घटना लगभग 400 वर्ष बाद देखने को मिलेगी। इससे पहले साल 1923 में ये दोनों ग्रह इतने नजदीक आये थे।
No related posts found.