पुलिस ने ट्रक से 10 किलोग्राम गांजा किया बरामद, आधा दर्जन तस्कर गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के दशरंगपुर पुलिस चौकी के पास एक ट्रक से 10 किलोग्राम मादकपदार्थ (गांजा) बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

कवर्धा जिले बरामद हुआ 10 किलोग्राम गांजा (फाइल फोटो )
कवर्धा जिले बरामद हुआ 10 किलोग्राम गांजा (फाइल फोटो )


कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के दशरंगपुर पुलिस चौकी के पास एक ट्रक से 10 किलोग्राम मादकपदार्थ (गांजा) बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डा. लाल उमेंद सिंह आज बताया कि कल देर रात जिले में दशरंगपुर चौकी के पास एक ट्रक द्वारा ओडिशा से परिवहन किया जा रहे 10 किलोग्राम गांजे को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जब्त कर लिया।

इस गांजे को सही सलामत मध्यप्रदेश पहुंचाने के लिए ट्रक के आगे चल रही एक कार से छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पकडे गए तस्करों को आज अदालत में पेश करेगी। (यूनिवार्ता)
 










संबंधित समाचार