Site icon Hindi Dynamite News

Monsoon Health Tips: बारिश में नहाना है सेहतमंद या नुकसानदेह? जानिए कितनी देर तक भीगना है सही और कब हो सकती हैं समस्याएं

बारिश में नहाने से मन तरोताजा हो जाता है, लेकिन ज्यादा देर भीगना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जानिए कितनी देर तक भीगना है सुरक्षित और किन समस्याओं से बचना जरूरी है।
Post Published By: Sapna Srivastava
Published:
Monsoon Health Tips: बारिश में नहाना है सेहतमंद या नुकसानदेह? जानिए कितनी देर तक भीगना है सही और कब हो सकती हैं समस्याएं

New Delhi: बारिश का मौसम आते ही हर किसी का मन करता है कि खुलकर भीगें और मौसम का आनंद लें। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को बारिश में नहाना अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक देर तक बारिश में भीगना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? विशेषज्ञों की मानें तो बारिश में सीमित समय तक नहाना जहां फायदेमंद हो सकता है, वहीं अत्यधिक समय तक भीगना स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा सकता है।

बारिश में कितनी देर नहाना चाहिए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के पानी में अधिकतम 10-15 मिनट तक नहाना ही सुरक्षित माना जाता है। इससे अधिक देर तक भीगने पर त्वचा और शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

बारिश का पानी वातावरण से कई प्रकार के रसायन और धूल-कण समेटकर नीचे आता है, जो त्वचा और बालों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। खासकर शुरुआती बारिश में अम्लीय तत्व अधिक होते हैं, जो स्किन एलर्जी और बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं।

ज्यादा देर तक बारिश में नहाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं?

सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण

बारिश में लंबे समय तक भीगने से शरीर का तापमान गिरता है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

त्वचा संबंधी रोग

बारिश का गंदा पानी त्वचा पर रैशेज, फंगल इन्फेक्शन और खुजली जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

बालों की समस्या

बारिश का पानी बालों की जड़ों को कमजोर करता है जिससे बाल झड़ने लगते हैं और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है।

बारिश में भीगने के फायदे और नुकसान (सोर्स-गूगल)

जोड़ों में दर्द

अधिक देर गीले कपड़ों में रहने से जोड़ों में अकड़न और दर्द महसूस हो सकता है, खासकर बुजुर्गों को।

कैसे बरतें सावधानी?

बारिश में नहाने के बाद तुरंत साफ और सूखे तौलिए से शरीर पोंछें।

गुनगुने पानी से स्नान करें और एंटीसेप्टिक साबुन का प्रयोग करें।

बालों को अच्छे से धोकर सुखाएं।

बारिश के पानी में भीगने के बाद गर्म पेय (जैसे तुलसी चाय या अदरक का काढ़ा) लेना लाभकारी हो सकता है।

डिस्क्लेमर

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। डाइनामाइट न्यूज़ इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version