बुखार के दौरान क्यों आते हैं डरावने सपने, जानिए इसके पीछे का विज्ञान

By- Nidhi Kushwaha

Source- Google

बुखार के दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे मस्तिष्क की गतिविधियां बदलती हैं।

नींद में REM (रैपिड आई मूवमेंट) स्टेज में सपने सामान्य से ज्यादा सच जैसे और विचित्र हो जाते हैं।

94% लोगों ने फीवर ड्रीम्स को नकारात्मक और परेशान करने वाला बताया।

तेज बुखार मस्तिष्क की सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित करता है और सपने डरावने या भावुक बनाते हैं।

 सपनों में दीवारें हिलना, विशाल कीड़े, अंधेरा या अजीब जीव दिखना आम फीवर ड्रीम्स लक्षण हैं।

पानी पीना, संतुलित भोजन लेना, कमरे का तापमान नियंत्रित रखना और डॉक्टर की सलाह से दवा लेना सपनों को कम करने में मदद करता है।

सोने से पहले ध्यान, गहरी सांस और हल्की स्ट्रेचिंग जैसी रिलैक्सेशन तकनीक अपनाने से नींद बेहतर होती है।