सर्दियों में गाजर को क्यों कहा जाता है सेहत का सुपरफूड?

By Saumya Singh

Source: Google

गाजर में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सर्दियों में सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

बीटा-कैरोटीन से भरपूर गाजर शरीर में जाकर विटामिन A में बदलती है, जिससे आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों का सूखापन कम होता है।

गाजर में मौजूद विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को पोषण देते हैं, जिससे त्वचा सर्दियों में भी मुलायम, साफ और प्राकृतिक ग्लोइंग बनी रहती है।

फाइबर से भरपूर गाजर पेट को साफ रखता है और पाचन शक्ति बढ़ाता है। कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होने से भूख नियंत्रित रहती है और वजन बढ़ने से बचाव होता है।

गाजर में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखते हैं, जिससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।