कौन से लोग नहीं खा सकते अरहर की दाल? जानें इसके नुकसान!

By: Tanya Chand

Source: Google

अरहर की दाल जो भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, कई लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। 

इसे ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। 

डायबिटीज के मरीजों को अरहर की दाल से बचना चाहिए क्योंकि इसमें ग्लीसेमिक इंडेक्स काफी ऊंचा होता है। 

किडनी रोगियों के लिए भी यह दाल हानिकारक हो सकती है क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी पर दबाव डाल सकती है।

साथ ही, जिनका पेट अक्सर गैस, एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं से परेशान रहता है, उन्हें भी अरहर की दाल से बचना चाहिए। 

अधिक प्रोटीन का सेवन आंतों पर दबाव डाल सकता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

गर्भवती महिलाओं के लिए भी इसे अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे गैस, सूजन और पेट में ऐंठन हो सकती है। 

दाल का सेवन हड्डियों की समस्याओं वाले लोगों के लिए भी ठीक नहीं, क्योंकि इसमें ऑक्सलेट्स की अधिकता होती है। 

इस दाल का अधिक सेवन कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है।