Vastu

Navratri में कौन-से दिन कौन-सा रंग पहनना शुभ है?

By Saumya Singh 

Sep 01, 2025

Source: Google

नवरात्रि के नौ दिनों में हर दिन का एक विशेष रंग होता है जिसे पहनना शुभ माना जाता है। ये रंग मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित होते हैं।

पहला दिन प्रतिपदा - माँ शैलपुत्री, इस दिन लाल रंग पहनना शुभ होता है। 

दूसरा दिन- माँ ब्रह्मचारिणी, इस दिन सफेद  रंग पहनना शुभ होता है। 

तीसरा दिन - माँ चंद्रघंटा, इस दिन केसरिया / नारंगी पहनना शुभ होता है। 

चौथा दिन- माँ कूष्मांडा, इस दिन नीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। 

पाँचवां दिन- माँ स्कंदमाता, इस दिन पीला रंग पहनना शुभ होता है। 

छठा दिन- माँ कात्यायनी, इस दिन  हरा रंग पहनना शुभ होता है। 

सातवाँ दिन- माँ कालरात्रि, इस दिन ग्रे / स्लेटी  रंग पहनना शुभ माना जाता है। 

आठवाँ दिन- माँ महागौरी, इस दिन गुलाबी  रंग पहनना शुभ होता है। 

नवाँ दिन- माँ सिद्धिदात्री, इस दिन बैंगनी  रंग पहनना शुभ होता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है; डाइनामाइट न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।