बिना वजह मूड खराब और शरीर भारी लगता है? हो सकती है ये कमी

By Saumya Singh

Source: Google

विटामिन डी की कमी अक्सर धीरे-धीरे दिखती है। शरीर पहले हल्का थका हुआ और मूड उदास महसूस करने लगता है।

पूरी नींद के बावजूद ऊर्जा महसूस न होना इस कमी का संकेत है। यह शरीर की सेल्स में एनर्जी बनाने की प्रक्रिया प्रभावित करता है।

छोटी बीमारियां जल्दी-जल्दी होना और ठीक होने में समय लगना इम्यूनिटी कमजोर होने की ओर इशारा करता है।

मांसपेशियों में हल्का दर्द, कमर में जकड़न और ताकत कम होना भी संकेत हैं। समय के साथ हड्डियों पर असर पड़ सकता है।

लंबे समय तक घर में रहना, धूप की कमी और पोषण की कमी इसे बढ़ाते हैं। रोजाना धूप और संतुलित आहार मदद कर सकते हैं।