By Saumya Singh
Source: Google
गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर से ज्यादा पानी निकलता है। इससे डिहाइड्रेशन होता है, जो माइग्रेन को तेजी से ट्रिगर करता है।
लंबे समय तक तेज धूप में रहने से आंखों और दिमाग पर दबाव बढ़ता है। यह स्थिति सिर दर्द और माइग्रेन अटैक को बढ़ा सकती है।
गर्मी में देर रात जागना और अनियमित खाना माइग्रेन को बढ़ाता है। नींद की कमी और थकान अटैक को और गंभीर बना देते हैं।
शहरों में बढ़ता तापमान और प्रदूषण माइग्रेन ट्रिगर को बढ़ाते हैं। यह शरीर पर अतिरिक्त दबाव डालकर दर्द को तेज कर देता है।
दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और धूप से बचाव करें। संतुलित भोजन, पूरी नींद और सिर को ढककर बाहर निकलें।