By Saumya Singh
Source: Google
डायबिटीज में आम से पूरी तरह दूरी बनाना जरूरी नहीं है। सही मात्रा और सही तरीके से इसे खाया जा सकता है।
ज्यादा आम खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए एक समय में सीमित मात्रा ही लें।
खाली पेट आम खाने से शुगर तेजी से बढ़ सकती है। इसे हमेशा मील के साथ या बाद में लेना बेहतर होता है।
आम को दही, नट्स या बीजों के साथ खाने से फायदा होता है। इससे शुगर धीरे-धीरे रिलीज होती है और स्पाइक कम होता है।
अगर आपकी शुगर कंट्रोल में नहीं है तो सावधानी जरूरी है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेकर ही आम का सेवन करें।