ये Place बनीं भारतीय सैलानियों की नई पसंद

By Saumya Singh

Source: Google 

मॉस्को अब भारतीय सैलानियों के लिए एक आकर्षक और सस्ता लग्ज़री डेस्टिनेशन बन चुका है। 2025 में मॉस्को में भारतीय टूरिस्ट की संख्या में 40% की बढ़ोतरी देखी गई है, और इसका प्रमुख कारण है आसान ई-वीजा सिस्टम, सस्ती फ्लाइट्स, और भारत-रूस के बीच मजबूत सांस्कृतिक रिश्ते।

मॉस्को ने भारतीयों के लिए ई-वीजा सिस्टम लागू किया है, जिससे वीजा प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है। अब चार दिनों में ऑनलाइन वीजा प्राप्त किया जा सकता है, जिससे यात्रा को सरल और तेज बनाया गया है।

भारत से मॉस्को के लिए सीधी फ्लाइट्स और सस्ते ट्रैवल पैकेज भारतीय सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं।

भारत और रूस के बीच पुराने रिश्ते और सांस्कृतिक मेल-जोल मॉस्को के टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं, जैसे इंडिया फेस्ट और योग दिवस के कार्यक्रम।

 मॉस्को में भारतीयों के लिए विशेष गाइड जारी की गई है, जिसमें भारतीय रेस्टोरेंट, मंदिर और खास पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई है।

2025 में मॉस्को के होटलों में विदेशी मेहमानों की संख्या में 14% का इजाफा हुआ, और भारतीय टूरिस्टों ने प्रीमियम होटलों में सबसे ज्यादा बुकिंग की।