हीरो पर भारी पड़े विलेन! इन फिल्मों में खलनायकों ने लूटी सबसे ज्यादा लाइमलाइट
By: Nidhi Kushwaha
Source: Instagram
फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर लीड रोल में थे, लेकिन गूंगे विलेन अबरार के रूप में बॉबी देओल ने सबका ध्यान खींच लिया। ‘जमाल कुडू’ गाने में उनकी एंट्री आज भी ट्रेंड करती है।
मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह हीरो हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना के विलेन अवतार ने तहलका मचा दिया है। हर कोई उनकी इंटेंस एक्टिंग और स्टाइल की तारीफ कर रहा है।
रेड 2 में रितेश देशमुख ने निगेटिव रोल निभाकर दर्शकों को चौंका दिया। अजय देवगन के सामने उनका किरदार सोशल मीडिया पर ज्यादा पसंद किया गया।
फैमिली मैन 3 में रुकमा के किरदार में जयदीप अहलावत ने निगेटिव रोल निभाकर लाइमलाइट लूट ली। मनोज वाजपेयी के होते हुए भी उनका किरदार चर्चा में रहा।
पद्मावत में रणवीर सिंह ने विलेन बनकर ऐसा असर छोड़ा कि शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण भी फीके पड़ गए। उनका खिलजी अवतार आज भी चर्चा में है।
मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर हीरो थे, लेकिन अमरीश पुरी के मोगेंबो ने अमर पहचान बना ली। “मोगेंबो खुश हुआ” डायलॉग आज भी आइकॉनिक है।
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बावजूद शोले में अमजद खान का गब्बर सिंह किरदार इतिहास बन गया। “कितने आदमी थे” आज भी याद किया जाता है।