यहां जानें तेजस्वी प्रकाश के ग्लोइंग स्किन का राज

By- Tanya Chand

Source- Google

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपनी खूबसूरती और ग्लोइंग त्वचा के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं।

एक्ट्रेस ने अपने होममेड फेस पैक का सीक्रेट सोशल मीडिया पर साझा किया।

उनके इस फेस पैक को बनाने के लिए सिर्फ दो चीजें चाहिए- बेसन और दही।

फेस पैक बनाने के लिए दो बड़े चम्मच बेसन और एक चम्मच दही को एक बाउल में मिलाएं।

इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने पर सादे पानी से धो लें।

यह फेस पैक हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करने से मुंहासे जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

साथ ही यह फेस पैक त्वचा को प्राकृतिक निखार देता है।