सेहत के लिए वरदान हैं ये सात रोटियां

By: Tanya Chand           Source: Pinterest

बाजरे की रोटी सर्दियों में शरीर को गरमाहट और भरपूर ऊर्जा प्रदान करती है। 

ज्वार की रोटी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखकर वजन घटाने में मदद करती है। 

रागी की रोटी में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। 

बेसन की रोटी प्रोटीन से भरपूर होती है और शुगर को नियंत्रित करती है।

ओट्स की रोटी दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

मक्के की रोटी आंखों की रोशनी और त्वचा के लिए अच्छी होती है।

कुट्टू की रोटी शरीर को तुरंत ताकत और कई आवश्यक पोषक तत्व देती है।