कम समय में ऐसे तैयार करें मेथी के परांठे
By: Tanya Chand Source: Pinterest
ताजी मेथी के पत्तों को साफ करके ठंडे पानी में अच्छी तरह धो लें।
धुली हुई मेथी को बारीक काटकर कुछ देर सुखाने के लिए रख दें।
एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और थोड़ा सा बेसन निकालें।
आटे में कटी मेथी, अजवाइन, हींग, नमक और सभी पिसे मसाले मिलाएं।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर परांठे के लिए मुलायम और बढ़िया आटा गूंद लें
आटे की छोटी लोइयां बनाकर गोल परांठा बेलें और गर्म तवे पर रखें।
तेल या देसी घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी सेंक लें।
भारत में किन लोगों को गिरफ्तार नहीं कर सकती पुलिस?
यह भी देखें