By- Tanya Chand         Source- Instagram

लंदन के बाद अब स्विट्जरलैंड पहुंची सारा अली खान

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों मां अमृता सिंह संग स्विट्जरलैंड में हैं। 

लंदन का दौरा खत्म करने के बाद सारा खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रही हैं। 

सारा ने गस्टाड के पहाड़ों से कई दिलकश तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। 

इन तस्वीरों के साथ उन्होंने जिंदगी से जुड़ा एक बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। 

सारा और अमृता को एक साथ देखकर फैंस कमेंट सेक्शन में प्यार बरसा रहे हैं। 

हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म पति पत्नी और वो दो सफल रही। 

अब सारा अली खान जल्द ही आयुष्मान खुराना संग उड़ता तीर में नजर आएंगी।