उत्तराखंड की वादियों में जरूर चखें ये 6 लोकल डिशेज

By- Tanya Chand           Source- Pinterest

खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर देवभूमि उत्तराखंड अपनी अनूठी भोजन संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। 

अगर आप इस गर्मी पहाड़ों की यात्रा कर रहे हैं तो स्थानीय स्वाद जरूर चखें। 

पहाड़ी इलाकों में विशेष रूप से तैयार झंगोरा की खीर बेहद स्वादिष्ट मीठा व्यंजन है।

गढ़वाल क्षेत्र की पारंपरिक उड़द दाल से बनी चैंसू पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

मुख्य अनाज से तैयार पौष्टिक मंडुआ की रोटी आपकी थाली का हिस्सा होनी चाहिए। 

कद्दूकस खीरे और राई के पहाड़ी मसालों से बना कुमाऊंनी रायता लाजवाब होता है। 

काली सोयाबीन से तैयार प्रसिद्ध भट्ट की चुड़कानी का स्वाद आप कभी नहीं भूलेंगे।