पीएम किसान की किस्त नहीं आई? तुरंत करें ये काम
By: Tanya Chand
PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को 2,000 रुपये की किस्त मिलती है।
यह आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया, तो सबसे पहले स्टेटस चेक करें।
इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status विकल्प चुनें।
यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर भुगतान की जानकारी देख सकते हैं।
ई-केवाईसी अधूरी होने पर किस्त अटक सकती है, इसलिए इसे जल्द पूरा करें।
बैंक खाता, आधार लिंकिंग और भूमि सत्यापन की जानकारी भी जरूर जांच लें।
समस्या बनी रहने पर हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर संपर्क करें।
सर्दियों में शरीर को गर्म रखेंगी ये 7 चीजें
ये भी देखें