लाल ही नहीं, हर रंग का गुलाब कहता है दिल की बात...जानिए किसे दें कौन-सा फूल

By- Nidhi Kushwaha

Source: Google

 लाल गुलाब- सच्चे प्यार की पहचान

लाल गुलाब प्रेम, रोमांस और जुनून का प्रतीक है। अपने साथी या क्रश को देने के लिए सबसे सही।

नारंगी गुलाब- आकर्षण और नई शुरुआत

नारंगी गुलाब जोश, उत्साह और रिश्ते को आगे बढ़ाने की भावना दर्शाता है।

पीला गुलाब- दोस्ती और खुशी

पीला गुलाब दोस्ती, सकारात्मकता और मुस्कान का प्रतीक माना जाता है।

गुलाबी गुलाब- सम्मान और आभार

गुलाबी गुलाब प्रशंसा, मिठास और सम्मान जताने के लिए दिया जाता है।

सफेद गुलाब- शांति और नई शुरुआत

सफेद गुलाब शुद्धता, मासूमियत और रिश्तों में सुलह का प्रतीक है।

काला गुलाब- विदाई और रहस्य

काला गुलाब दुख, अंत और रहस्यमयी भावनाओं को दर्शाता है, वास्तविक जीवन में कम प्रचलित।