By- Tanya Chand
Source- Google
बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल चुका है। मंगलवार को नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से यह जिम्मेदारी संभाली।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री मौजूद थे।
नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को रांची में हुआ। शिक्षा पटना और दिल्ली में हुई, राजनीति में उन्होंने खुद पहचान बनाई।
नितिन नबीन के पिता भाजपा के कद्दावर नेता थे। उनके बाद नितिन ने राजनीति में सक्रियता और संगठनात्मक पहचान बनाई।
नितिन नबीन 2006 में पहली बार विधायक बने, बांकीपुर से लगातार पांच बार जीतकर बिहार भाजपा के भरोसेमंद नेता बने।
नितिन नबीन ने बिहार में कई अहम विभाग संभाले। 2025 में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने और मंत्री पद से इस्तीफा दिया।
नितिन नबीन ने भाजपा युवा मोर्चा में प्रभाव बढ़ाया, जमीनी नेटवर्क मजबूत किया और राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारियां संभाली।