Health Tips: सुबह उठते ही न खाएं ये पांच फूड

By: Tanya Chand                          Source: Pinterest

सुबह उठते ही भूख लगना सामान्य है, लेकिन खानपान का चुनाव सेहत प्रभावित कर सकता है। 

कुछ खाद्य पदार्थ खाली पेट खाने पर एसिडिटी या असहजता बढ़ा सकते हैं।

सुबह खाली पेट ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से कुछ लोगों को जलन और एसिडिटी हो सकती है।

संतरा और मौसमी जैसे खट्टे फल संवेदनशील लोगों में खाली पेट परेशानी बढ़ा सकते हैं।

सुबह समोसे, कचौड़ी या पकौड़े खाने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।

सुबह खाली पेट कोल्ड ड्रिंक पीने से गैस, पेट फूलने और अतिरिक्त चीनी की समस्या हो सकती है।

ज्यादा मीठे खाद्य पदार्थ: सुबह मिठाई या मीठे सीरियल खाने से रक्त शर्करा तेजी से बढ़ सकती है।