Durga Puja: आखिर क्यों खेला जाता है सिंदूर खेला?

By: Tanya Chand           Source: Pinterest

Durga Puja Ritual: सिंदूर खेला दुर्गा पूजा के अंतिम दिन विजयादशमी पर निभाई जाने वाली एक परंपरा है।

इस रस्म में विवाहित महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करके विदाई देती हैं।

इसके बाद महिलाएं एक-दूसरे के माथे और चेहरे पर सिंदूर लगाती हैं।

बंगाल में यह परंपरा विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।

मान्यता है कि सिंदूर खेला सुहाग, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली का प्रतीक है।

इस रस्म के दौरान महिलाएं मां दुर्गा से परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करती हैं।

इसके बाद ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।