By Saumya Singh
Source: Google
विटामिन K खून के थक्के बनाने वाले प्रोटीन को सक्रिय करता है, जिससे ज्यादा खून बहने से बचाव होता है।
यह ऑस्टियोकैल्सिन प्रोटीन के निर्माण में मदद करता है, जिससे कैल्शियम हड्डियों से जुड़कर उन्हें मजबूत बनाता है।
विटामिन K आर्टरीज में कैल्शियम जमने को कंट्रोल करता है, जिससे हार्ट रोग का जोखिम कम होता है।
शिशुओं में विटामिन K का भंडार कम होता है, जिससे खून बहने की गंभीर समस्याएँ हो सकती हैं।
खून पतला करने वाली दवाएं, लंबे एंटीबायोटिक सेवन या फैट एब्जॉर्प्शन में समस्या वाले लोग इसकी कमी का शिकार हो सकते हैं।