क्या सिर में भी चढ़ जाती है गैस, जानें घरेलू उपाय से कैसे पाएं राहत?

By Saumya Singh

Source: Google 

पेट में गैस, अपच या एसिडिटी के कारण सिर में दर्द होना गैस्ट्रिक हेडेक कहलाता है। यह साधारण तनाव या साइनस हेडेक से अलग, पेट और दिमाग के बीच संबंध को दर्शाता है।

मसालेदार खाना, अनियमित भोजन और ज्यादा चाय-कॉफी इस दर्द को बढ़ा सकते हैं। लगातार तनाव और जल्दबाजी में खाना भी पेट और सिर दोनों पर असर डालता है।

सामान्य गैस्ट्रिक सिरदर्द हल्का या लगातार रह सकता है। गैस्ट्रिक माइग्रेन ज्यादा तीव्र, धड़कन जैसा दर्द, मितली और रोशनी-आवाज से परेशानी देता है।

अगर दर्द बार-बार हो, वजन घटे या लगातार उल्टी हो तो गंभीर समस्या का संकेत है।क्रॉनिक गैस्ट्राइटिस, पेप्टिक अल्सर, गालब्लैडर या गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं।

समय पर खाना, हल्का और संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और तनाव नियंत्रण से राहत मिल सकती है। बार-बार दर्द होने पर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जांच कराना जरूरी है, केवल दर्दनिवारक पर्याप्त नहीं।