अचानक ट्रेंड में आई झालमुड़ी: एक नहीं, कई टेस्ट में बनता है भारत का ये पसंदीदा स्ट्रीट स्नैक
By: Nidhi Kushwaha
Source: Google
प्रधानमंत्री के सड़क किनारे रुककर झालमुड़ी खाने का वीडियो सामने आने के बाद यह अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
झालमुड़ी सिर्फ एक ही तरह से नहीं बनती, इसके कई अलग-अलग स्टाइल और वेरिएशन होते हैं, खासकर अलग-अलग शहरों और लोगों के स्वाद के हिसाब से।
बेसिक झालमुड़ी
यह Kolkata में मिलता है। इसमें मुरमुरा, सरसों का तेल, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर, नमक, चाट मसाला, नींबू और थोड़ा सा भुजिया मिलाया जाता है। इसका स्वाद तीखा, खट्टा होता है।
स्ट्रीट स्टाइल झालमुड़ी
सड़क किनारे मिलने वाली झालमुड़ी में थोड़ा ट्विस्ट होता है। इसमें मूंगफली, नारियल के छोटे टुकड़े, उबले आलू और कभी-कभी इमली की चटनी भी डाल दी जाती है।
ड्राई झालमुड़ी
कुछ लोग इसे बिना टमाटर या ज्यादा गीली चीजों के बनाते हैं, ताकि यह कुरकुरी बनी रहे। इसमें सिर्फ सूखे मसाले, मूंगफली और मुरमुरा इस्तेमाल होता है।
स्पाइसी (तीखी) झालमुड़ी
अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है, तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और ज्यादा हरी मिर्च डाली जाती है। कुछ लोग इसमें सरसों का तेल भी ज्यादा डालते हैं।
हेल्दी या मॉडर्न वर्जन
आजकल लोग इसे हेल्दी ट्विस्ट भी देते हैं, जैसे स्प्राउट्स, उबला चना, या ऑलिव ऑयल डालकर। कुछ जगहों पर मेयोनीज या सॉस डालकर फ्यूजन स्टाइल भी बनाया जाता है।