रोज की गैस से पाएं राहत, अपनाएं यह उपाय

By: Tanya Chand              Source: Pinterest

कई लोगों को रोजाना सुबह गैस की समस्या होती है, जिसे वह एक गंभीर बीमारी समझ लेते हैं। 

घर आप भी ऐसे ही कुछ सोचते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। इन उपाय को फॉलो करके आप समस्या को दूर कर सकते हैं। 

हर सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत जरूर डालें।

अपने दैनिक आहार में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों और ताजे फलों को शामिल करें।

खाना खाते समय भोजन को हमेशा चबा-चबाकर और धीरे-धीरे ही खाना चाहिए।

भोजन करने के तुरंत बाद बिस्तर पर सोने या बैठने से हमेशा बचें।

अत्यधिक तेल, मसालेदार और जंक फूड का सेवन करने से दूरी बनाएं।

रोजाना कम से कम तीस मिनट योग या वॉक करने का नियम बनाएं।

सौंफ, अजवाइन और हींग का नियमित सेवन गैस से तुरंत राहत दिलाता है।