स्टील के जिद्दी दाग मिटाने के 5 असरदार उपाय!

By: Tanya Chand           Source: Pinterest

अकसर ऐसा होता है कि घर के स्टील के बर्तन कुछ समय बाद गंदे और जले दाग दिखने लगते हैं। 

जो आसानी से साफ नहीं होते हैं, आज हम ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो आसानी से सारे दाग मिनटों में हटा देंगे।

स्टील के गंदे और जले बर्तनों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडे का उपयोग करें।

सिरके और नींबू का रस मिलाकर लगाने से बर्तनों की पुरानी चमक वापस लौट आती है।

बेकिंग सोडा और पानी का गाढ़ा पेस्ट बनाकर दाग वाली जगह पर अच्छे से रगड़ें।

डिशवॉश लिक्विड के साथ थोड़ा सा नमक मिलाने पर जिद्दी से जिद्दी दाग साफ होते हैं।

गरम पानी में बर्तन को कुछ देर डुबोकर रखने से जमा हुई गंदगी आसानी से छूटती है।

स्टील के बर्तनों पर स्क्रैच से बचने के लिए हमेशा मुलायम स्पंज का ही इस्तेमाल करें।