परी’ से ‘नागिन’ तक: जानिए प्रियंका चाहर चौधरी का पूरा सफर

By: Nidhi Kushwaha

Source: Instagram

प्रियंका चाहर चौधरी का असली नाम ‘परी चौधरी’ है। उनका जन्म 12 जुलाई 1996 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था।

प्रियंका का जयपुर, दिल्ली और मुंबई से गहरा नाता रहा है। उन्होंने आगे की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी और मुंबई से पूरी की।

साल 2019 में उन्होंने न्यूमेरोलॉजी के चलते अपना नाम ‘परी’ से बदलकर ‘प्रियंका’ रख लिया।

प्रियंका के पिता इंडियन आर्मी में Honorary Captain रह चुके हैं। वह 6 भाई-बहनों में से एक हैं और अनुशासन में पली-बढ़ी हैं।

एक्टिंग से पहले प्रियंका इवेंट होस्टिंग और मॉडलिंग करती थीं। उन्होंने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज़ में काम किया।

2019 में ‘गठबंधन’ से टीवी डेब्यू किया। फिल्मों और वेब सीरीज में काम करने के बाद ‘उडारिया’ ने उन्हें स्टार बना दिया।

अब प्रियंका एकता कपूर के सुपरहिट शो ‘नागिन 7’ में लीड रोल निभाने जा रही हैं, जिससे उनका करियर नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।