By Saumya Singh
Source: Google
अमरूद विटामिन C से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी मजबूत करता है। यह सर्दी-जुकाम और संक्रमण से शरीर की रक्षा में मदद करता है।
अमरूद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेजन बनाने में मदद करते हैं। इससे त्वचा हेल्दी रहती है और मसूड़ों की समस्याएं कम हो सकती हैं।
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण अमरूद शुगर तेजी से नहीं बढ़ाता।डायबिटीज मरीजों के लिए यह एक सुरक्षित फल माना जाता है।
अमरूद में भरपूर फाइबर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाता है। यह आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को सपोर्ट करता है।
कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर पेट को देर तक भरा रखते हैं। पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत को भी मजबूत बनाते हैं।