By Saumya Singh
Source: Google
बाजार में बिकने वाले कुछ शकरकंदों में रोडामाइन बी जैसे खतरनाक केमिकल की मिलावट पाई जा रही है। यह केमिकल खाने योग्य नहीं है और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
FSSAI के मुताबिक रोडामाइन बी का इस्तेमाल फूड आइटम्स में पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह कैंसर और शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।
कॉटन बॉल को पानी या तेल में भिगोकर शकरकंद पर रगड़ें। अगर रंग लाल या बैंगनी हो जाए, तो शकरकंद मिलावटी है।
शकरकंद में विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। यह इम्युनिटी मजबूत करने और बीमारियों से बचाव में मदद करता है।
उबला शकरकंद लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला होता है। यह डायबिटीज कंट्रोल और गट हेल्थ सुधारने में मददगार है।