By Saumya Singh
Source: Google
वट्टाकनाल (तमिलनाडु) कोडाईकनाल के पास बसा यह छोटा सा हिल एरिया घने जंगलों और शांति से भरा है।कम भीड़ और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट, इसे “छोटा इजराइल” भी कहा जाता है।
कर्सियांग (पश्चिम बंगाल) दार्जिलिंग के पास स्थित यह हिल स्टेशन चाय बागानों और ठंडी हवा के लिए मशहूर है। भीड़ से दूर रहते हुए दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे का मज़ा भी यहां लिया जा सकता है।
कल्पेट्टा (केरल) वायनाड जिले में बसा यह इलाका हरियाली और कॉफी-चाय बागानों से घिरा है। नेचर और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं।
अराकू घाटी (आंध्र प्रदेश) ठंडी जलवायु, झरने, गुफाएं और ट्राइबल कल्चर इसकी पहचान हैं। यहां बोरा गुफाएं और ट्राइबल म्यूजियम खास आकर्षण हैं।
उत्तराखंड–हिमाचल के बजट हिल स्टेशन भीमताल, चकराता, अल्मोड़ा और तीर्थन घाटी जैसे स्थान सस्ते और शांत हैं। कम खर्च, कम भीड़ और भरपूर सुकून के लिए ये जगहें बेस्ट ऑप्शन हैं।