By Saumya Singh
Source: Google
खाने के बाद अक्सर लोग सोडा पी लेते हैं, लगता है पेट हल्का हो गया। लेकिन यह असली इलाज नहीं, सिर्फ कुछ मिनट के लिए आराम जैसा महसूस होता है।
सोडा में शुगर, एसिड और कार्बन डाइऑक्साइड होती है, जो पाचन तंत्र को उत्तेजित कर सकती है। लंबे समय तक सेवन करने से पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं और लिवर को भी नुकसान हो सकता है।
डॉक्टर के अनुसार, डकार आने से आराम का भ्रम होता है, लेकिन एसिडिटी खत्म नहीं होती। कोल्ड ड्रिंक पीना समस्या का कारण बन सकता है, इलाज नहीं।
नारियल पानी, छाछ, सौंफ या जीरे का पानी पेट को ठंडक और राहत दे सकते हैं। पुदीना और तुलसी की चाय भी पाचन सुधारने में मददगार हैं।
मसालेदार, तला-भुना खाना और जल्दी-जल्दी खाना एसिडिटी बढ़ाते हैं। धीरे-धीरे खाना और हल्का-हल्का भोजन करना पेट को आराम देता है।