ठंड बढ़ते ही सूजने लगती हैं उंगलियां? जानिए इस सर्दी की छिपी हुई हेल्थ वार्निंग

By Saumya Singh 

Source: Google 

सर्दी शुरू होते ही अगर आपकी उंगलियां सूजने, लाल या नीली पड़ने लगें तो यह सिर्फ ठंड का असर नहीं, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है।समय रहते सावधानी बरतना और डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।

ठंड में सिकुड़ती हैं नसें: तापमान गिरने पर शरीर की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है।

ब्लड क्लॉट बनने लगता है: खून का प्रवाह रुकने से हाथ-पैर की उंगलियां लाल या नीली पड़ जाती हैं।

महिलाओं में ज्यादा आम: ठंडे पानी और रसोई के कामों के कारण यह दिक्कत महिलाओं में अधिक देखी जाती है।

सूजन के साथ खुजली और दर्द: शुरुआत में हल्की खुजली, फिर सूजन और धीरे-धीरे दर्द की स्थिति बन जाती है।

तुरंत गर्म न करें हाथ: हीटर या आग के पास अचानक हाथ गर्म करने से त्वचा को नुकसान हो सकता है।

डॉक्टर से लें सलाह: अगर सूजन या दर्द बढ़े तो इसे हल्के में न लें- यह Raynaud’s Syndrome जैसी समस्या का संकेत भी हो सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है, किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।