क्या सामंथा ने फरवरी में कर ली थी सीक्रेट सगाई? पुरानी फोटो में मिला ‘रिंग प्रूफ’

By- Nidhi Kushwaha

Source: Instagram

तेलुगु स्टार सामंथा रूथ प्रभु ने 1 दिसंबर 2025 को निर्देशक राज निदिमोरू से शादी की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया। उन्होंने शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी साझा कीं।

फैंस की नजरें खास तौर पर सामंथा की शानदार डायमंड रिंग पर टिक गईं, जिसने सभी को उसकी टाइमलाइन खंगालने पर मजबूर कर दिया।

सोशल मीडिया यूज़र्स ने फरवरी 2025 में पोस्ट की गई सामंथा की तस्वीरें फिर से ढूंढ निकालीं, जहां उनके हाथ में वही रिंग नजर आई जो शादी की तस्वीरों में दिख रही थी।

पुरानी फोटो सामने आते ही अटकलों का तूफान। कई लोगों ने पूछा कि क्या सगाई कई महीने पहले ही हो चुकी थी और इसे छुपाया गया?

सामंथा और राज ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक नहीं किया। शादी की घोषणा से पहले दोनों ने रिलेशनशिप को बेहद निजी रखा था।

सामंथा का ब्राइडल लुक फाइनल करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उनकी आंखों की खुशी और चेहरे की चमक ने फैंस का दिल जीत लिया।

कोयंबटूर के ईशा योगा सेंटर में ‘भूत शुद्धि विवाह’ अनुष्ठान के तहत शादी हुई, सरल, आध्यात्मिक और एलिगेंट। फैंस उनकी लो-की शादी की खूब तारीफ कर रहे हैं।