क्या ज्यादा Workout दिल के लिए खतरनाक हो सकता है?

By Saumya Singh

Source: Google

ज्यादा वर्कआउट करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि संतुलित एक्सरसाइज, ब्रेक और योग से दिल सुरक्षित रहता है। शुरुआत में कम समय और धीरे-धीरे इंटेंसिटी बढ़ाना चाहिए।

रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है, वजन नियंत्रित रहता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और हड्डियों, दिल और मेटाबॉलिज्म की समस्याओं से बचाव होता है। 

अत्यधिक एक्सरसाइज करने से हार्ट पर दबाव बढ़ता है। दिल की धड़कन असामान्य रूप से बढ़ सकती है, ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है और हार्ट की मांसपेशियों पर असर पड़ सकता है, जिससे अरिथमिया या अन्य दिल संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

वर्कआउट के दौरान शरीर को आराम देना जरूरी है। ब्रेक लेना और लंबी सांस लेना दिल और मांसपेशियों को सुरक्षित रखता है। लगातार बिना रेस्ट के ज्यादा एक्सरसाइज करना हार्ट और शरीर दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।

शुरुआत में कम समय के लिए वर्कआउट करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। बिगिनर्स के लिए रोजाना केवल 15 मिनट वर्कआउट पर्याप्त होता है। योग को भी रूटीन में शामिल करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों मजबूत रहते हैं।

वर्कआउट करते समय अपनी सीमा को समझना बेहद जरूरी है। जरूरत से ज्यादा दबाव डालने से बचें। शरीर की क्षमताओं के अनुसार धीरे-धीरे समय और इंटेंसिटी बढ़ाएं और हमेशा पेशेवर सलाह का पालन करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी रिसर्च और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसे मेडिकल सलाह के विकल्प के रूप में न लें। अपने डॉक्टर या फिटनेस विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।