क्या पुरुषों का प्रेग्नेंसी टेस्ट भी आ सकता है पॉजिटिव? अगर हां, तो यह किस बात का होता है संकेत?

By- Nidhi Kushwaha

Img: Google

सुनने में अजीब लगता है, लेकिन हां! पुरुष का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आ सकता है और यह मज़ाक नहीं, बल्कि एक गंभीर मेडिकल संकेत हो सकता है।

प्रेग्नेंसी टेस्ट hCG हार्मोन को डिटेक्ट करता है। यह  महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान बनता है, लेकिन कई बार पुरुषों में भी बन सकता है, लेकिन एक असामान्य स्थिति में।

अगर पुरुष के शरीर में hCG पाया जाए, तो यह टेस्टिकुलर कैंसर या शरीर में किसी ट्यूमर का संकेत हो सकता है, जो यह हार्मोन उत्पन्न करता है।

पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट पुरुषों में एक रेड अलर्ट है। यह किसी गंभीर बीमारी की शुरुआत हो सकती है। डॉक्टर से तुरंत जांच करवाना जरूरी है।

भारत में इनफर्टिलिटी का ठीकरा अक्सर महिलाओं पर फोड़ा जाता है, जबकि 50% मामलों में पुरुष भी जिम्मेदार होते हैं। उनकी हेल्थ पर भी खुलकर चर्चा होनी चाहिए।

अगर किसी पुरुष का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आता है, तो इसे मज़ाक में न लें। यह संभवतः कैंसर का संकेत हो सकता है। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और पूरी जांच कराएं।

प्रजनन सेहत का ख्याल रखने के लिए समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं, धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं, स्वस्थ आहार और व्यायाम करें, जेनिटल हाइजीन का रखें ख्याल और सेफ सेक्स का पालन करें।

इन घरेलू नुस्खों से तुरंत गायब हो जाएगा सिरदर्द