बॉलीवुड की वो एक्ट्रेसस जिन्होंने भारतीय क्रिकेटर्स से की शादी
By- Nidhi Kushwaha
Source- Instagram
अथिया शेट्टी-केएल राहुल
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने लगभग चार साल की डेटिंग के बाद 2023 में शादी की। यह जोड़ा 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहा था।
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2017 में शादी की। इस कपल की एक बेटी है।
नताशा-हार्दिक पांड्या
नताशा स्टेनकोविक ने 2020 में हार्दिक पांड्या से सादे समारोह में शादी की। दंपत्ति का एक बेटा है, लेकिन 2024 में दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया।
हेज़ल कीच-युवराज सिंह
2016 में हेज़ल कीच ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी की। ‘बॉडीगार्ड’ फिल्म से पहचान बनाने वाली हेज़ल और युवराज दो बच्चों के माता-पिता हैं।
सागरिका घाटगे-जहीर खान
‘चक दे इंडिया’ फेम सागरिका घाटगे ने 2017 में पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से शादी की। यह जोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करता रहता है।
गीता बसरा-हरभजन सिंह
गीता बसरा और हरभजन सिंह ने 2015 में फगवाड़ा में एक भव्य विवाह समारोह में शादी की। दोनों एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता हैं।
शर्मिला टैगोर-मंसूर अली खान
1968 में शर्मिला टैगोर ने भारतीय क्रिकेट इतिहास के दिग्गज 'टाइगर' पटौदी से शादी की। इनके बच्चे सैफ, सोहा और साबा अली खान हैं।
एल्विश की वेब सीरीज ने OTT पर मचाया धमाल- IMDb रेटिंग तगड़ी