किचन का यह मसाला रखेगा बीमारियों से दूर

By: Tanya Chand          Source: Pinterest

भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। 

इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं। 

रोजाना तेजपत्ते का सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और पेट ठीक रहता है। 

यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करके डायबिटीज के मरीजों को राहत पहुंचाता है। 

इसके नियमित सेवन से शरीर का कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है। 

तेजपत्ते की चाय पीने से तनाव दूर होता है और मानसिक शांति महसूस होती है।

त्वचा और बालों की देखभाल के लिए भी तेजपत्ते का इस्तेमाल बेहद कारगर है।